ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

दो महीने बाद चंबल पुल से भारी वाहनों का गुजरना हो जाएगा शुरू

फूफ। यूपी और एमपी की दो सीमाओं को जोड़ने वाले इटावा-भिंड मार्ग पर स्थित उदी चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद दो माह बाद नए साल में जताई जा रही है। वर्तमान में पीएनसी कंपनी के द्वारा चंबल पुल का मेंटेनेंस कराया जा रहा है। चंबल पुल का मेंटेनेंस कराए जाने की जिम्मेदारी पीएनसी कंपनी के द्वारा ली गई है।

पुल का मेंटेनेंस कराए जाने को लेकर करीब चार करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। स्थानीय एवं गुजरात से आए इंजीनियर्स सहित 20 सदस्य इन दिनों पुल की मरम्मत में जुटे हुए हैं। चंबल पुल की तीन बेयरिंग, ग्राउटिंग, माइक्रोव सहित अन्य का मेंटेनेंस किया जाएगा। जिससे बार-बार पुल क्षतिग्रस्त होने की समस्या को दूर किया जा सके।

8 जून से भारी वाहनों पर लगी है रोक

बतादें कि नेशनल हाइवे अथारिटी, पीडब्लूडी ने जब चंबल पुल का मेंटेनेंस कराए जाने को लेकर जब अपने हाथ खड़े कर दिए तो मजबूरी में पीएनसी कंपनी को पुल की मरम्मत कराए जाने की जिम्मेदारी लेनी पड़ी।

चंबल पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से आठ जून की रात 12 बजे से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई थी। इस प्रतिबंध में भारी वाहनों के साथ में यात्री बसें भी दायरे में आ गईं। परिणामस्वरुप भिंड से इटावा के बीच यात्री बस से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ गईं। लोगों को करीब 800 मीटर लंबा पुल पैदल पार करना पड़ रहा है।

चंबल नदी पर बनाया जाना है नवीन पुल

बरही में चंबल नदी पर बने पुल के समांतर नया पुल बनाए जाने के यूपी प्रशासन ने टेंडर जारी कर एजेंसी नियुक्त कर दी है। गुड़गांव की कंपनी को यह पुल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। 296 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में चंबल नदी पर नया फोरलेन पुल और यमुना नदी के पुल तक फोरलेन सड़क बनाई जाना है। जिस कंपनी को यह कार्य में मिला है।

ढाबे से लेकर छोटे दुकानदारों को मिलेगी राहत

करीब पांच माह से चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। इस वजह से मालनपुर से लेकर फूफ तक नेशनल हाइवे क्रमांक 719 पर स्थित ढाबे, होटल से लेकर गुमठी, पिंचर सहित अन्य छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी। वर्तमान में भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से इन लोगों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button