ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

राजनाथ सिंह की हाथीखाना में व सिंधिया की आंतरी में चुनावी सभा आज

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में विधानसभा चुनाव ने चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में हाथी खाना केंटोंमेंट क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री का दो दिन में यह दूसरा प्रवास है। इससे पहले शनिवार को भिंड जिले में चुनावी सभाओं के अलावा रोड शो कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ग्वालियर, दतिया व भिंड में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण के हाथीखाना केंटोनमेंट क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया सुबह 10.50 बजे आंतरी में दोपहर 12 बजे दतिया, दोपहर 1.10 बजे भांडेर, दोपहर 2.25 बजे सेवढ़ा, दोपहर 3.35 बजे भिंड के लहार, शाम 6.40 बजे अटेर, सायं 7.30 बजे मेहगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आज सिंधिया की सभाएं

दतिया विधानसभा के बड़ौनी सहित सेवढ़ा और भांडेर में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आज छह नबंवर को केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आमसभाएं लेंगे। अपने दतिया प्रवास के दौरान सिंधिया बड़ौनी बस स्टैंड पर आमसभा लेंगे। इसके बाद वह भांडेर में पटेल चौराहा एसबीआई के सामने मैदान पर आमसभा लेंगे। इस बारे में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया ने बताया कि बिछरेठा के पास हेलीपेड पर दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री एवं स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया का हेलीकाप्टर लेंड करेगा। जिसके बाद वे सभा स्थल पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे। यहां से केंद्रीय मंत्री सिंधिया सेवढ़ा पहुंचेंगे। जहां बस स्टैंड पर दोपहर डेढ़ बजे वह सभा लेंगे

Related Articles

Back to top button