ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

चौराहे पर चाकू लहराकर केक काटने वाले बदमाशों से करवाई वृद्धाश्रम में सफाई

इंदौर। चौराहा पर गुंडागर्दी करने वाले तीन बदमाशों ने वृद्धाश्रम में सेवा शुरू कर दी। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर ने राज्य सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत सजा सुनाई थी। आरोपित प्रत्येक शनिवार आश्रम में साफ-सफाई और वृद्धों की सेवा करेंगे।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपित लक्की, कुलदीप परमार और गौतम नायक निवासी रविदास नगर हैं। 15 सितंबर को तीनों आरोपितों के विरुद्ध लसूड़िया थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। आयुक्त ने रासुका के तहत सुनवाई करते हुए 31 अक्टूबर को आदेशित किया कि आरोपित तीन माह तक प्रत्येक शनिवार कनकेश्वरी देवी वृद्धाश्रम में शाम पांच से रात्रि आठ बजे तक उपस्थित रहेंगे। आश्रम के संचालक के समक्ष हाजिरी लगाना होगी।

बदमाशों ने तीन घंटे आश्रम में की साफ-सफाई

शनिवार को तीनों आरोपितों ने आश्रम में आमद दर्ज करवा दी। लक्की, कुलदीप और गौतम ने तीन घंटे तक आश्रम में साफ-सफाई की और वृद्धों के साथ समय बिताया। एडीसीपी के मुताबिक, तीन महीने बाद तीनों आरोपितों को प्रत्येक माह की एक व 16 तारीख को आश्रम जाना होगा।

शराबियों को सुधारने की तैयारी, पब में एंट्री पर रोक लगाएगी पुलिस

जोन-2 के डीसीपी ने पब व बार में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिवेदन पेश किया है। पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर की कोर्ट ने आठ आरोपितों के खिलाफ सुनवाई शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट, हंगामा करने वालों पर पब, बार में प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी में है। सभी पब व बार में उनके फोटो और नंबर के साथ जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button