ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना न भूलें, देवी लक्ष्मी से है इसका संबंध, जानें क्या है पौराणिक मान्यता

इंदौर। सनातन धर्म में दीपावली को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। दीपावली त्योहार की शुरुआत धनतेरस पर्व के साथ शुरू हो जाती है। धनतेरस के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी की जाती है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिन्हें इस दिन अनिवार्य रूप से खरीदना चाहिए।

गोमती चक्र भी घर लाएं

धनतेरस के दिन झाड़ू के अलावा गोमती चक्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे घर लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा माना जाता है कि गोमती चक्र देवी लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। दीपावली के दिन जब लक्ष्मी पूजन करें तो पूजा में गोमती चक्र को भी जरूर रखना चाहिए।

अक्षत चावल भी खरीदें

हिंदू धर्म में अक्षत यानी बिना खंडित चावल को शुभ माना जाता है। पूजा के हमेशा अक्षत चावल ही रखे जाते हैं। धनतेरस पर घर में अक्षत चावल खरीद कर भी लाना चाहिए। इसके अलावा धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस चीजों की खरीदारी से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति

दीपावली में पूजन के लिए यदि आप देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा लाना चाहते हैं तो इन प्रतिमाओं को आप धनतेरस के दिन ही खरीद सकते हैं। दीपावली पर पूजन में देवी और गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व है। प्रतिमा के स्थान पर आप सोने या चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर जरूर खरीदें झाड़ू

पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन सोना चांदी खरीदना शुभ होता है, लेकिन इसके साथ इस दिन झाड़ू भी जरूर खरीदना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी बताया गया है कि झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। यदि धनतेरस पर झाड़ू खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Related Articles

Back to top button