ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

राजा मंधवानी को पाकिस्तानी बनाए जाने पर भड़के कांग्रेसी, बोले- ये पूरे सिंधी समाज का अपमान, माफी मांगे भाजपा नेता

इंदौर: विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस लगातार एक दूसरों पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा इंदौर विधानसभा चार के कांग्रेस उम्मीदवार राजा मंधवानी को सिंधी बताने पर कांग्रेस ने उन पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने मंधवानी को पाकिस्तानी बताए जाने पर पूरी सिंधी समाज का अपमान बताया है और सीएम शिवराज व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित शंकर लालवानी और विजयवर्गीय से सिंधी समाज से माफ़ी मागने की बात कही है।

कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने बीजेपी पर सिंधी समाज के घाव को कुरेदने का आरोप लगाया है। वही विधानसभा-4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंधवानी ने कहा कि बीजेपी लगातार सिंधी समाज का इस्तेमाल करता रही है। कांग्रेस से उन्हें टिकट मिलने के बाद बीजेपी घबराहट में है। इसीलिए वह उन्हें परेशान कर रही है। मंधवानी ने कहा कि मैंने निर्वाचन आयोग सहित न्यायालय में अपने भारतीय होने के पूरे प्रमाण दिए है। निर्वाचन आयोग ने भी बीजेपी कि शिकायत ख़ारिज कर दी है लेकिन उन्हें बीजेपी के प्रभाव के चलते ज़िला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा काफ़ी परेशान किया गया है जिससे वह अपना नामांकन फ़ार्म नहीं भर पाए। बीजेपी उनसे घबरा रही है।

Related Articles

Back to top button