ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

अब दिन में भी घुलेगी ठंडक, रात का चढ़ेगा पारा

जबलपुर। मौसम में बदलाव की बयार जारी है। उत्तर भारत में छाए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम की रंगत आंशिक रूप से बदल रही है। धूप के साथ हल्के बादल भी आएंंगे। धूप-बादल के फेर में दिन का अधिकतम तापमान कम वहीं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढोतरी होगी।

तीन से चार किमी प्रति घंटे की गति से चलेगी उत्तर-पूर्वी हवा

तापमान में आए उतार-चढ़ाव के चलते दिन में हल्की गर्मी का अहसास होता रहा। जबकि तीन से चार किमी प्रति घंटे की गति से चली उत्तर-पूर्वी हवा के कारण रात में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक-दो दिन बाद मौसम साफ होने के साथ ही हवा का रुख पूरी तरह से उत्तरी होने से पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा से रात की तरह दिन में भी ठंडक घुली रहेगी।

अभी दिन में हल्की गर्मी का हो रहा आभास

रविवार के बाद से धूप के साथ हल्के बादलों की आवाजाही के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई। रात में जरूर उत्तर से आ रही ठंडी हवा सर्दी का आभास कराती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रिकार्ड किया गया वहीं न्यूनतम 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस था। विदित हो कि शुरू हो चुके सर्द सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 29 अक्टूबर को पहली बार 14 डिग्री तक नीचे आ गया था।

Related Articles

Back to top button