ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

सरकारी कदमों से प्याज के दामों में नरमी, आलू की आवक बढ़ी

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक मंडी में सोमवार को प्याज के दाम एकाएक टूटते नजर आए। सुबह तक सौदे 5000 रुपये क्विंटल तक हुए लेकिन दोपहर बाद प्याज 500 रुपये तक गिर गया। प्याज की आवक 75 हजार बोरी के पार पहुंच गई।

दरअसल महंगाई रोकने के लिए सरकारी कदमों का असर प्याज पर दिख रहा है। सरकार निर्यात पर ड्यूटी लगा रही है। बफर स्टाक का माल भी बाजार में उतार रही है। आलू की आवक भी बढ़कर 30 हजार बोरी तक पहुंच गई। इससे आलू के दाम भी नरम पड़ गए हैं। लहसुन में अच्छी मजबूती देखी जा रही है। ऊपर में लहसुन सुपर बोल्ड 15000 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई है। लहसुन की आवक 7 हजार बोरी रही।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय आवक कम होने से प्याज के लिए बाहरी स्टाक पर निर्भर रहना पड़ रहा है। महाराष्ट्र और गुजरात से आवक कम है, इसी के चलते बाजार में प्याज की कीमतों में उछाल देखा गया था। हालांकि सरकार के कदमों से अब प्याज की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

इंदौर में मंडी भाव

प्याज सुपर 4500-4800, एवरेज 3700-4200, गोल्टा 4000-4100, गोल्टी 3300-3500, आलू चिप्स 9000-1200, राशन 700-900, गुल्ला 500-600, लहसुन ऊंटी बोल्ड 14000-15000, सुपर बोल्ड 13000-13500,बोल्ड 12000-13000, एवरेज 10500-11500, बारीक 7000-8000 रुपये क्विंटल।

Related Articles

Back to top button