ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मह‍िला श्रम‍िक सड़क क‍िनारे कर रही थी काम, पास में सो रही दो माह की बेटी को आटो ने कुचला

गुना। कैंट थाना अंतर्गत बांसखेड़ी इलाके में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में दो माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, सीवर लाइन की खुदाई का काम कर रही श्रमिक महिला सड़क किनारे बच्ची को सुलाया हुआ था, इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक आटो का पहिया बच्ची के सिर के ऊपर से निकलने से मौत हो गई। वाहनों की आवाज के चलते श्रमिक महिला को आवाज नहीं सुनाई दी, जब महिला ने पास जाकर देखा तो बच्ची की मौत हो चुकी थी हालांकि टक्कर मारने वाले आटो की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कैंट थाना पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार शहर की बांस खेड़ी इलाके में सिविल लाइन बढ़ाने का काम किया जा रहा है इसमें विदिशा के लटेरी निवासी रवीना गोद अपनी दो माह की बच्ची को साथ रखकर काम कर रही थी, उनके पति राकेश भी साथ में काम कर रहे थे। मंगलवार दोपहर में रवीना ने अपनी दो माह की बच्ची मुन्नी को दूध पिलाकर उसे सामने स्थित घर के पास सड़क किनारे सुला दिया इसी घर में सीवर से संबंधी काम चल रहा था इसी बीच एक आटो आया इसमें सीमेंट की बोरियां भरी थी इस आटो ने बच्ची को कुचल दिया लेकिन उसकी मां या अन्य किसी व्यक्ति को हाथी का आभास नहीं हुआ इसी बीच आटो वाला भी यहां से निकल गया। बच्ची काफी देर तक ना रोई और ना ही सो कर उठी तो मांं को चिंता हुई वहां से देखने पहुंची तो मुन्नी मरी हालत में पड़ी थी। इसके बाद उसने अन्य लोगों को बुलाया, बच्ची के सर में चोट लगने के कारण में बाइक से अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने बच्ची का चेक अप के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button