ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

आज आखिरी दिन, सातों विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी जमा करेंगे नामांकन पत्र

भोपाल: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए बचे हुए पार्टी प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी अपने-अपने नामांकन जमा करेंगे। अब तक कुल 55 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने जमा किए हैं इनमें 17 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है वही राजनीतिक दल भाजपा ,कांग्रेस आम आदमी, बसपा और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी शामिल हैं। बता दें कि नामांकन प्रक्रिया सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक जारी रहेगी। इसी बीच प्रत्याशी अपने नामांकन जमा कर सकेंगे। 31 तारीख मंगलवार को नामांकन पत्रों की संविक्षा होगी और उसके बाद 2 नवंबर को इच्छुक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा के उत्तर विधानसभा क्षेत्र दक्षिण विधानसभा क्षेत्र और बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी आज अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे।जबकि कांग्रेस के सभी विधायक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया है। भाजपा ने उत्तर से आलोक शर्मा,दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी और बेरसिया से विष्णु खत्री को अपना विधायक प्रत्याशी बनाया है। विष्णु खत्री बेरसिया स्थित एसडीएम कार्यालय में सुबह 11:00 बजे रिटर्निंग अधिकारी को अपना नामांकन पत्र देने के लिए रेंज चौराहे से समर्थकों के साथ रवाना होंगे।

सुरक्षा के हैं भुगतान इंतजाम प्रत्याशी के साथ जाएंगे सिर्फ पांच लोग

नामांकन पत्र जमा होने के अंतिम दिन सातों विधानसभा क्षेत्र के नामांकन कार्यालय में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।यहां पर प्रत्याशियों के साथ सिर्फ पांच लोग ही कार्यालय में प्रवेश कर सकेंगे इसके अलावा 100 मीटर की सीमा के बाहर ही उनके वाहन खड़े करवा दिए जाएंगे। निर्दलीय प्रत्याशियों को नामांकन जमा करने के लिए अपने साथ 10 प्रस्तावकों को दर्शाना होगा तभी उनका नामांकन पत्र स्वीकार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button