ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

कहां हैं यहूदी, पासपोर्ट दिखाओ.. इजराइल से आए विमान के विरोध में कट्टरपंथियों ने बोला हमला

मॉस्को: इजराइल द्वारा गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे युध्द के बीच, दुनिया भर के मुस्लिम देशों में इजराइल के लोगों के खिलाफ नफरत फैलती जा रही है। इसका ऐसा ही एक नजारा रूस के दागेस्तान प्रांत के माखचकाला शहर में देखने को मिला जहां इजराइल से एक फ्लाइट के आने की अफवाह फैलने के बाद कुछ कट्टरपंथियों की भीड़ ने एयरपोर्ट पर विरोध करना शुरु कर दिया।

दरहसल, रूस के दागेस्तान क्षेत्र में मुख्य हवाई अड्डे पर रविवार को सैकड़ों लोगों ने इजराइल के तेल अवीव से यात्रियों के पहुंचने के विरोध में विमान उतरने के स्थान पर प्रदर्शन किया और यहूदी विरोधी नारे लगाए। रूसी समाचार एजेंसियों ने यह जानकारी दी। रूसी मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, भीड़ ने रूसी एयरलाइन ‘रेड विंग्स’ के विमान को घेर लिया। अधिकारियों ने मखछकला में स्थित हवाई अड्डे को बंद कर दिया और वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

मखछकला मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र दागेस्तान की राजधानी है। दागेस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने बताया कि घायलों में पुलिस अधिकारी और आम नागरिक शामिल हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोग फलस्तीन के झंडे लहरा रहे थे और अन्य ने पुलिस की एक कार को पलटने की कोशिश की। वीडियो में यहूदी विरोधी नारों को भी सुना जा सकता था और कुछ लोग यात्रियों के पासपोर्ट की जांच कर रहे थे जो स्पष्ट तौर पर इजराइल से आए लोगों की पहचान का प्रयास था।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार रात को एक बयान में कहा कि इजराइल ‘‘उम्मीद करता है कि रूस के अधिकारी सभी इजराइली नागरिकों और यहूदियों की सुरक्षा करेंगे और चाहे वे कहीं भी रहें, रूसी अधिकारी इन दंगाइयों तथा यहूदियों एवं इजराइलियों के खिलाफ उकसावे की किसी भी घटना के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि रूस में इजराइल के राजदूत इजराइलियों एवं यहूदियों की सुरक्षा के लिए रूस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

रूस के ‘नॉर्थ कॉकेशियन फेडरल डिस्ट्रिक्ट’ के लिए आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हवाई अड्डे पर प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। दागेस्तान भी मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। गाजा में फलस्तीनी नागरिकों का समर्थन करते हुए क्षेत्रीय दागेस्तानी सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और इस तरह के प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने की अपील की। दागेस्तान के सुप्रीम मुफ्ती शेख अखमद अफंदी ने निवासियों से हवाई अड्डे पर अशांति नहीं फैलाने का आह्वान किया। दागेस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

Related Articles

Back to top button