ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
धार्मिक

Shani Margi 2023: जल्द ही कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं शनि, खुशियों से भर जाएगी इन राशि वालों की झोली

इंदौर।  न्याय के देवता शनिदेव अपनी स्थिति में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। शनि इस समय वक्री हैं और अब शनि जल्द ही मार्गी हो जाएंगे। अब वे सीधी चाल चलेंगे और कई राशियों के लोगों को बड़ी राहत देंगे। 4 नवंबर 2023 को शनि मार्गी हो जाएंगे और सभी राशियों पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही शनि की सीधी चाल से उन राशियों को काफी राहत मिलेगी जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है। शनि देव के मार्गी होने से कुछ राशि वालों को जमकर लाभ होने वाला है। इस दौरान इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी। आइए, जानते हैं कि वे राशियां कौन-सी हैं।

वृषभ राशि

शनि की सीधी चाल वृषभ राशि के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इन लोगों को आर्थिक लाभ होगा। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। करियर में प्रगति मिलेगी। बाधाएं दूर होंगी। आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। मार्गी शनि आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां खत्म कर देंगे।

सिंह राशि

शनि का मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लंबे समय से चल रही समस्याओं का अंत होगा। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार में काफी लाभ प्राप्त होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को शनि की सीधी चाल शुभ फल देगी। शनि, कुंभ राशि के ही स्वामी हैं और इसी राशि में संचरण करने जा रहे हैं। ऐसे में कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इस समय आपके सारे काम सफल होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

शनि ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी राहत

शनि के मार्गी होने से उन राशियों को भी राहत मिलेगी, जिन राशियों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है। जिन राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या लगती है, उन्हें शनि का वक्री होना काफी परेशान करता है। शनि की चाल बदलने से ये परेशानियां खत्म हो जाएंगी। इससे मीन, मकर, कुंभ, कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों को राहत मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button