ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

बिन आंधी-तूफान के जमींदोज हुआ विशाल पेड़, कई वाहन चकनाचूर

बालाघाट। रेंजर कालेज में घूमने आए लोग उस सहम गए, जब एक विशालकाय यूकोलिप्टिस का पेड़ अचानक जमींदोज हो गया। हैरानी इस बात की रही कि घटना के वक्त न तेज हवाएं चल रही थी और न ही आंधी-तूफान आया था। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी-भरकम और विशालकाय पेड़ के नीचे करीब 10 से 12 दो पहिया वाहन दबकर चकनाचूर हो गए। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

गुजर रहे बिजली के तार भी टूट गए

पेड़ के गिरते ही वहां से गुजर रहे बिजली के तार भी टूट गए। इससे कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। बता दें कि रोज सुबह रेंजर कालेज परिसर में प्राकृतिक नजारों के बीच लोग सैर करने पहुंचते हैं। दो पहिया वाहन से आने वाले लोगों ने पेड़ के नीचे अपने वाहन खड़ाकर सैर के लिए निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद कालेज के गेट के पास स्थित ग्रीन कैफे के बाईं ओर लगा यूको लिप्टिस का पेड़ एकाएक गिर गया और पेड़ की चपेट में आए वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुराना था पेड़, जड़ों ने छोड़ दी थी जमीन

स्थानीय लोगों ने बताया कि धराशायी होने वाला यूको लिप्टिस का पेड़ सालों पुराना था, जिसकी जड़ों ने जमीन छोड़ दी थी। यहां रोज सैर के लिए आने वाले शुभम नेवारे ने बताया कि पेड़ को देखकर ये अनुमान नहीं लगाया जा सकता था कि ये अचानक गिर पड़ेगा। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान पेड़ के नीचे कोई नहीं था, वरना बड़ी घटना हो सकती थी। हालांकि, घटना के कई देर बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और एक मशीन की मदद से पेड़ की टहनियां काटी गईं।

पत्तियों से निकलने वाले तेल के औषधीय उपयोग

यूको लिप्टिस आस्ट्रेलियन मूल का पेड़ माना जाता है, जो कम समय में तेजी से बढ़ता है और सीधा फैलता है। इसे गम, लिप्टन, सफेदा व नीलगिरी के नाम से भी जाना जाता है। इस पेड़ से प्राप्त होने वाली लकड़ी का इस्तेमाल ईंधन, हार्ड बोर्ड, लुगदी, फर्नीचर, पार्टिकल बोर्ड आदि बनाने में होता है। इसकी पत्तियों से निकलने वाले तेल के औषधीय उपयोग माने गए हैं।

Related Articles

Back to top button