ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
उत्तरप्रदेश

मोदी सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है, जयपुर से प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि उसकी घोषणाएं खोखली हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है। वह झुंझुनू के अरड़ावता में एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, महिला आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा,‘‘इनकी खोखली घोषणाएं हैं, खाली लिफाफे हैं।

ये जो भी घोषणा करते हैं उन्हें जमीन पर नहीं उतारते हैं। इसके विपरीत, कांग्रेस की सरकारें अपनी सारी घोषणाओं को जमीन पर उतार रही हैं।” कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘आज जो मोदी जी की सरकार है,भाजपा की सरकार है, उसमें आपकी कोई सुनवाई नहीं है। यह सरकार सिर्फ गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है।”

देवनारायण जी के मंदिर में प्रधानमंत्री द्वारा डाले गए लिफाफे में से कथित तौर पर 21 रुपए निकलने की टीवी पर दिखाई गई घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने यह कटाक्ष भी किया,‘‘मोदी जी का लिफाफा खाली है।” जनसभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button