ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

शिवसेना पंजाब चेयरमैन सहित दोनों पक्ष के 11 लोगों पर मामला दर्ज,पुलिस की रेड जारी

लुधियाना: शिव सेना पंजाब चेयरमैन राजीव टंडन।पंजाब के लुधियाना जिले में गणपति विर्सजन पर अश्लील गीत गाने पर सिंगर जी खान माफी मांगने संगला शिवाला मंदिर पहुंचे, लेकिन इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने मंदिर के प्रांगण में जी खान के खिलाफ नारेबाजी की। देखते ही देखते माहौल खराब हो गया और हिन्दू नेताओं में झड़प हो गई।इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने शिव सेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन सहित दोनों पक्षों के 11 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि माहौल खराब करने वालों में राजेश शर्मा, योगेश धीमान, शुभम धीमान, अभिषेक धीमान, राजेश शर्मा के बेटा, विपन शर्मा, संदीप गोरा थापर, महेशदत्त शर्मा, राजीव अरोड़ा, ओमदत्त शर्मा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।G-खान के खिलाफ नारेबाजी होने की वजह से शिव सेना नेताओं और हिन्दू न्यायपीठ में आपसी टकवार हो गया था। इलाके में दहशत का माहौल पसर गया था। देखते ही देखते मंदिर का माहौल खराब होने लगा। माथा टेकने आए भक्त इधर-उधर भागने लगे।इलाके पुलिस ने देर रात घटना स्थल की सीसीटीवी फूटेज चैक करके 25 से 30 लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में हिन्दू नेता रोहित साहनी ने कहा कि वह आज थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे है जिसमें लिखा गया है कि मंदिर में हंगामा करने वाले दोनों पक्षों के आरोपियों पर 295A का मामला दर्ज किया जाए। मंदिर में झड़प होना और गाली गलोच करना गलत है।SHO सुखदेव बराड़ मुताबिक इलाके का माहौल खराब होने नहीं दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करेगा तो कार्रवाई की जाएगी। इलाके में पुलिस बल तैनात है।

Related Articles

Back to top button