ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

तीन साल की बच्ची का अपहरणकर्ता गिरफ्तार, बेटी की तरह पालना चाहता था आरोपित

इंदौर। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तीन वर्षीय बच्ची के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की कई दिनों से तलाश थी। आरोपित बच्ची को ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गया था। पूछताछ में बताया बच्ची को बेटी की तरह पालना चाहता था। पत्नी से तलाक के बाद उसके बच्चे भी चले गए थे। बच्ची ने भी कहा कि उसे नुकसान नहीं पहुंचाया है।

टीआइ संजय शुक्ला के मुताबिक, 11 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन परिसर (पोस्ट आफिस के पास) से तीन साल की बच्ची अचानक लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक युवक बच्ची के ईर्द-गिर्द नजर आया तो बच्ची को चिप्स व गोली-बिस्किट खिलाता था। पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज कर शुक्रवार को आरोपित अर्जुन नाथ निवासी राजगढ़ ब्यावरा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि पत्नी से विवाद के बाद तलाक हो गया था। उसके दो बेटे हैं जिन्हें पत्नी ले गई। उसको बच्चों की बहुत याद आती थी। बच्ची को बेटी की तरह रखना चाहता था। हंसी ठिठौली करता हुआ देवास ले गया। रास्ते में बच्ची रोने लगी तो घबरा गया और देवास के जिला अस्पताल में छोड़कर चला गया। देवास पुलिस से मिली सूचना पर बच्ची को बरामद किया और आरोपित को भी पकड़ लिया।

बच्ची के कोर्ट में कथन करवाएगी पुलिस

पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग की और महिला अधिकारियों की मदद से पूछताछ की तो उसने भी अर्जुन पर किसी तरह का आरोप नहीं लगाया। हालांकि नाबालिग होने के कारण अपहरण का प्रकरण तो दर्ज हो गया। पुलिस अब बच्ची के कोर्ट के समक्ष भी कथन दर्ज करवाएगी।

Related Articles

Back to top button