ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

विदेशी असर और त्योहारी मांग से सोना 62 हजार रुपये के पार, चांदी स्थिर

इंदौर। इजरायल-हमास संघर्ष से अब वैश्विक बाजारों में चिंता है कि यह कहीं मध्य-पूर्व के व्यापक संघर्ष में तब्दील न हो जाओ। ऐसे में सोने में सेफ हेवन मांग को बल मिल रहा है। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण उपभोक्ता देश भारत में त्योहारी सीजन के कारण मांग अच्छी है। विदेशी असर और भारतीय मांग सोने में तेजी को सपोर्ट कर रहे हैं। विदेशी बुलियन वायदा में अच्छी तेजी देखी जा रही है।

कामेक्स सोने का वायदा अब 2000 डालर के करीब जाता नजर आ रहा है। शुक्रवार को भारतीय सराफा बाजार में सोने में तेजी नजर आई। इंदौर सराफा बाजार में सोना 625 रुपये और बढ़कर 62 हजार 250 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया। हालांकि, चांदी में लेवाली कमजोर होने चांदी नकद में स्थिर रही, लेकिन आरटीजीएस में चांदी के दाम में 100 रुपये की मजबूती आई। विदेशी वायदा में सुधार होने से यह असर देखा गया। कामेक्स सोना ऊपर में 1982 तथा नीचे में 1971 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.12 व नीचे में 22.86 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 62250 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 62130 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 56910 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। गुरुवार को सोना 61625 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73000 रुपये, चांदी टंच 73200 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई। गुरुवार को चांदी 73000 रुपये पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62400 रुपये तथा सोना रवा 62300 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 73500 रुपये तथा चांदी टंच 73400 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 62250 रुपये तथा सोना रवा 62200 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 73500 रुपये तथा चांदी टंच 73600 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Related Articles

Back to top button