ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

सिंधी पंचायत का फैसला बोर्ड करेगा विवादों का निपटारा, नगर के प्रबुद्धजन को शामिल किया

भोपाल। बैरागढ़ में सिंधी समाज की सबसे बड़ी संस्था पूज्य सिंधी पंचायत ने सामाजिक मसलों का निराकरण आपसी सहमति से करने के लिए लंबे समय बाद फैसला बोर्ड गठित किया है। यह बोर्ड मृत्युभोज बंद करने एवं मांगलिक आयोजन में फिजूलखर्ची रोकने का प्रयास करेगा।

लंबे समय से टल रहा था मामला

पंचायत पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से बोर्ड का गठन किया है। बोर्ड का चेयरमैन राज मनवानी को बनाया गया है। बोर्ड में नगर की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कांग्रेस एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रबुद्धजनों को शामिल किया गया है। पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी ने बताया कि फैसला बोर्ड के गठन का मामला लंबे समय से टल रहा था। अब इसके गठन के साथ ही लंबित मामलों का निराकरण भी किया जाएगा। सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए बोर्ड हर माह समीक्षा बैठक करेगा। पंचायत पदाधिकारियों ने तय किया है कि वे काकटेल पार्टियों में शामिल नहीं होंगे।

अनेक परिवारों को टूटने से बचाया

पंचायत ने अपनी स्थापना के समय से अब तक बड़ी संख्या में परिवारों को टूटने से बचाया है। पंचायत पदाधिकारी विवाद की स्थिति में दोनों पक्षों से चर्चा कर आपसी सहमति से निराकरण का प्रयास करते हैं। अब तक करीब पांच हजार परिवारों को अदालत तक पहुंचने के बाद राजी-खुशी से समझौता करने के लिए सहमत किया गया है। कुछ मामलों में तलाक की स्थिति आने से भी रोकी गई है। पंचायत अध्यक्ष साबू रीझवानी का कहना है कि हमारा सामाजिक अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button