ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
छत्तीसगढ़

विवेकानंद स्कूल परिसर में एयर बलून व सिलिंडर फटा, दो दर्जन घायल, घायलों में स्कूली बच्चे भी

अंबिकापुर। दशहरा पर्व पर हिन्दू युवा एकता मंच द्वारा शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा से पहले घड़ी चौक पर स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में तैयारियां की जा रही है।तैयारियों के बीच विशालकाय गुब्बारे में हवा भरने के दौरान गुब्बारा अचानक फट गया जिससे भारी मात्रा में धूल, रेत व गिट्टी के कण इधर-उधर छिटक गए।इसके चपेट में आकर स्कूल के मैदान में मौजूद लगभग दो दर्जन बच्चों के साथ हिन्दू युवा एकता मंच के सदस्यगण भी घायल हो गए।

स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया है। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सिलिंडर से एयर बलून को भरा जा रहा था। उसी दौरान सिलिंडर और बलून दोनों फट गए। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस घटना के तत्काल बाद सभी घायल बच्चों व हिन्दू युवा एकता मंच के सदस्यों को निजी व शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर कुंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हुए हैं। यहां घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

बताते चलें कि हिंदू युवा एकता मंच द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा पर्व पर शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा की तैयारी कई दिनों से की जा रही है। इसी तैयारी के मद्देनजर काफी बड़ा एयर बैलून भरा जा रहा था। यह कार्य स्वामी विवेकानंद स्कूल परिसर में चल रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है। एयर बलून होने के कारण स्कूल के बच्चे भी उसे देखने के लिए पहुंच गए थे। और वह भी इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button