ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन, पदोन्नति और क्रमोन्नति देने की मांगा को लेकर किया प्रदर्शन

आगर मालवा: मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आवाहन पर रविवार को गांधी जयंती पर आगर जिले के कर्मचारियोंने अपनी 17 सूत्री मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर समर्पित किया। इसके पूर्व गांधी उपवन में दो घंटे तक सांकेतिक उपवास कार्यक्रम व धरना दिया गया। जिसमें भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संबंध में मध्य प्रदेश शासन प्रशासन को ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांगों की पूर्ति के लिए समय-समय पर ध्यानाकर्षण करवाया गया था, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के निराकरण के लिए सरकार ने दो मंत्री समूह का गठन किया गया, एक मंत्री समूह का गठन पदोन्नति के बारे में निर्णय के लिए और दूसरा कर्मचारियों के अन्य मांगों के निराकरण के लिए किया गया, लेकिन दोनों मंत्री समूह अब तक ठोस निर्णय लेकर कोई आदेश नहीं किए गए हैं। वहीं पूरे भारतवर्ष में मध्यप्रदेश एक ऐसा इकलौता राज्य बन गया, जहां पिछले 6 वर्षों से प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति क्रमोन्नति भी रुकी हुई है, जिससे प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों में दिन-प्रतिदिन निराशा बढ़ने से शासकीय कार्यों पर भी विपरीत असर पड़ रहा है और सरकार के प्रति कर्मचारियों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने महात्मा गांधी को अर्पित किए गए ज्ञापन में अपनी मांगों का हवाला देते हुए सरकार को मांगे पूरी करने के लिए सद्बुद्धि देने की मांग की।इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष जलील खान मुल्तानी, मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश बगाना, अजाक्स के जिला अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. जाकिर अंसारी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के कालू सिंह यादव, लिपिक वर्ग के महेंद्र जैन, प्रांतीय शिक्षक संघ से दुर्गा शंकर शर्मा, पुरानी पेंशन बहाली संगठन से डैनी सूर्यवंशी, शिक्षक संघ से बृजमोहन चौहान, राजेंद्र सिंह भूरे, देवी लाल मालवीय, ओम प्रकाश यादव, एमएल जांगड़े, अशफाक कुरैशी, नारायण सिंह चौहान, भगवान सिंह बगाना, मुकेश गिरी गोस्वामी, कैलाश नारायण मेहर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी रविंद्र मेड़ा ने दी।

Related Articles

Back to top button