ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी दीपक टीनू के फरार होने पर भाजपा ने भगवंत मान सरकार पर उठाए सवाल

नई दिल्ली| मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से फरार होने को पंजाब सरकार की बड़ी नाकामी बताते हुए भाजपा ने कहा है कि ये पंजाब की कानून व्यवस्था की सही तस्वीर दिखाता है। पंजाब की भगवंत मान सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात में जाकर गरबा कर रहे हैं, वहीं पूरे देश को हिला कर रख देने वाले मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी दीपक टीनू पुलिस हिरासत से फरार हो जाता है।

चुग ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह पंजाब की कानून व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है और यह नाकामी पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर कई बड़े सवाल खड़े करती है और राज्य की कानून व्यवस्था की हालत बयां करती है।

भाजपा नेता ने पुलिस हिरासत से फरार होने वाले दीपक टीनू मामले की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि आखिर कौन इस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा है? इन सबके पीछे कौन है? आखिर वो पुलिस हिरासत से कैसे भाग गया? उस समय पुलिस क्या कर रही थी?

भगवंत मान सरकार को पूर्व सैनिकों की विरोधी सरकार बताते हुए चुग ने कहा कि पंजाब की पिछली सरकारों द्वारा पूर्व सैनिकों को गार्ड ऑफ गार्जियंस लगाया गया था जिनका काम, हर गांव में छोटी सी छोटी बात का ध्यान रखना एवं सरकार और जनता के बीच तालमेल बनाकर रखना था, लेकिन मान सरकार ने पूर्व सैनिकों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया है, उसके कारण पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी का विरोध हुआ और अब राज्य में आप के पदाधिकारियों का भी विरोध होने लगा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी सरकार है जो पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी की सरकार है जो पूर्व सैनिकों का तिरस्कार कर रही है।

पंजाब में जारी अवैध खनन और खनन माफियाओं के प्रभाव को लेकर आप सरकार पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को यह बताना चाहिए कि अवैध खनन का यह पैसा अटैची में भरकर अब किसकी कोठी पर जा रहा है।

Related Articles

Back to top button