ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

तिलक वर्मा ने शर्ट उठाकर मनाया अर्धशतक का जश्न, दिखाया माता-पिता को समर्पित टैटू

एशियाई खेलों खिताब के प्रबल दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को हांगझोउ में सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंदकर पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाकर पदक सुनिश्चित किया। इस दौरान भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाने में मदद की। इसी के साथ ही जब उन्होंने टी20 में अपना अर्धशतक पूरा किया तो खास अंदाज में जश्न मनाया।

वर्मा ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरी किया। इसके बाद उन्होंने भावनात्मक जश्न मनाते हुए अपनी शर्ट उठाकर अपने माता-पिता को समर्पित टैटू दिखाया। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है।

मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए बांग्लादेश को 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन के स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहले ओवर में ही यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया जो खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान और सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ (26 गेंद में नाबाद 40, चार चौके, तीन छक्के) और तिलक वर्मा (26 गेंद में नाबाद 55, दो चौके, छह छक्के) ने इसके बाद 97 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिला दी।

भारत स्वर्ण पदक के मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। इससे पहले साई किशोर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वाशिंगटन सुंदर ने भी 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई और शाहबाज अहमद को भी एक-एक विकेट मिला। गायकवाड़ और वर्मा ने छोटे मैदान पर अधिकांश रन बाउंड्री से बटोरे। बांग्लदेश के गेंदबाजों के पास गायकवाड़ और वर्मा का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया।

Related Articles

Back to top button