ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, 24 घंटे में साढ़े चार डिग्री गिरा पारा

जबलपुर। गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम में धीरे-धीरे ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। हवा का रुख भी बदला रहा चार से पांच किमी प्रति घंटे की गति से उत्तरी-पश्चिमी हवाएं भी शीत ऋतु के आगमन का संदेश देती रहीं। मौसम में घुल रही ठंडक से तापमान भी लगातार कम होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान जहां 33.0 डिग्री से मामूली रूप से कम होकर 32.6 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 18.8 डिग्री सेल्सियस पर पर आ गया। वहीं मौसम विभाग ने मानसून की विदाई के साथ ही जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

उसम भरी गर्मी से मिला छुटकारा

सर्द ऋतु की आहट से उमस भरी गर्मी का अहसास भी कम हो गया है। सुबह-सुबह की गुनगुनी धूप लोगों को भाती रही। मौसम की बदली रंगत और वातावरण में घुल रही ठंड को देखते हुए ये संभावना जताई जा रही है कि एक सप्ताह के भीतर ठंड का असर बढ़ जाएगा। अक्टूबर अंत तक ठंड जोर मारने लगेगी।

कहीं-कहीं बूंदबांदी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण झारखंड और उसके आसपास बना हुआ है और तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर संभाग सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button