ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

राहत की बात, इंदौर में नहीं होगी जून 2024 तक पानी की किल्लत

इंदौर। शहर के सभी तालाब लगभग लबालब हो गए हैं। अमृत 2.0 के तहत जल वितरण लाइनों को बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगली गर्मी में शहरवासियों को जलसंकट नहीं झेलना पड़ेगा।

तालाबों में पर्याप्त पानी होने का फायदा तालाबों से पांच किमी की दायरे में रहने वाली कालोनियों के लोगों को मिलेगा। वर्तमान में कालोनियों के नलकूपों में पर्याप्त पानी है। उम्मीद है कि अगले वर्ष गर्मी के मौसम में भी ये नलकूप सूखेंगे नहीं। इधर रैन वाटर हार्वेस्टिंग की वजह से जलस्तर में भी सुधार नजर आ रहा है।

जून तक रहेगा तालाबों में पानी

शहर में यशवंत सागर और बिलावली तालाब से जल वितरण होता है जबकि अन्य तालाबों की वजह से आसपास की कालोनियों में जलस्तर बनाए रखने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तालाबों के वर्तमान स्तर को देखकर कहा जा सकता है कि जून 2024 तक इंदौर शहर के तालाबों में पानी बना रहेगा।

यह है वर्तमान में तालाबों का जलस्तर

तालाब क्षमता (फीट में) जलस्तर (फीट में)
यशवंत सागर 19 19
बड़ा बिलावली 34 33 फीट 11 इंच
छोटा बिलावली 12 12
बड़ा सिरपुर 16 15
छोटा सिरपुर 13 12 फीट 11 इंच
पीपल्यापाला 22 22
लिंबोदी 16 14 फीट 4 इंच

Related Articles

Back to top button