ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

टावर चौक से लापता बच्चे महाकाल भक्त निवास के समीप मिले, पिता की डांट के कारण चले गए थे

उज्जैन। टावर चौक से रविवार दोपहर गुब्बारे बेचने वाले दो बच्चे लापता हो गए थे। पिता की डांट के कारण नाराज होकर दोनों चले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दोनों बच्चों को ढूंढ निकाला है। दोनों बच्चे महाकाल भक्त निवास के समीप मिले हैं।

गुब्‍बारे बेचते हैं बच्‍चे

टीआइ योगेंद्र यादव ने बताया कि चिमनगंज थाने के समीप झुग्गी बस्ती में रहने वाले हटेसिंह और आरती बाई फ्रीगंज में गुब्बारे बेचने का काम करते हैं। दोनों के दो बच्चे साकी उम्र 7 साल और बलवीरनी उम्र 9 साल रविवार दोपहर टावर चौक पर गुब्बारे बेच रहे थे। उसी दौरान उनके पिता हटेसिंह ने किसी बात पर बच्चों को डांट दिया था। जिससे बच्चे नाराज हो गए और दोनों वहां से पैदल ही निकल गए।

माता-पिता ने भी तलाश किया

काफी देर तक बच्चे नजर नहीं आए तो माता-पिता ने उन्हें आसपास तलाश किया था लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद दोनों माधवनगर थाने पहुंचे थे। पुलिस ने मामले में अपहरण का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से तलाशा

सोमवार को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस को दोनों बच्चे महाकाल भक्त निवास के आसपास होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चे वहां मिल गए थे। दोनों बच्चे सुरक्षित मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। दोनों बच्चे श्रद्धालुओं को तिलक लगाने का काम कर रहे थे। बच्चों को खाना आसपास की दुकानों से मिल रहा था।

Related Articles

Back to top button