ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

रंगारंग समारोह में खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ कुछ देर में सीएम शिवराज करेंगे

भोपाल। खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आगाज तात्या टोपे नगर स्टेडियम में कुछ देर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर वर्चुअली जुड़ेंगे। खेलो एमपी यूथ गेम्स की भव्य तैयारी की गई है। तात्या टोपे स्टेडियम के मुख्य ग्राउंड पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रख्यात पार्श्व गायिका शिल्पा राव और वायस आफ इंडिया के विजेता पवनदीप राजन अपनी प्रस्तुति देंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023’ का शुभारंभ https://t.co/9Mx0fA4EzH

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 1, 2023

आठ शहरों में होंगी प्रतियोगिताएं

राज्यस्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स की प्रतियोगिताएं 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक भोपाल, रीवा, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, कटनी और शिवपुरी में आयोजित की जा रही हैं। भोपाल में वालीबाल, फुटबाल, कुश्ती, बाक्सिंग, फेंसिंग, जूड़ो, ताइक्वाडो, टेनिस, क्याकिंग-कैनोइंग, रोइंग, तैराकी की प्रतियोगिताएं खेली जाएंगी। रीवा में कबड्डी, इंदौर में वेटलिफ्टिंग, बास्केटबाल और टेबल टेनिस, ग्वालियर में हाकी, बैडमिंटन, उज्जैन में मलखंब और योगासन, जबलपुर में खो-खो और आर्चरी, कटनी में शतरंज तथा शिवपुरी में शूटिंग और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे।

Related Articles

Back to top button