ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

एक्टर नागभूषण ने गाड़ी से कपल को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत और पार्टनर की हालत गंभीर

कन्नड़ फिल्म अभिनेता नागभूषण एस एस द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही एक तेज रफ्तार कार ने एक दंपति को टक्कर मार दी जिसमें 48 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके 58 वर्षीय पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना 30 सितंबर की रात बेंगलुरु में वसंतपुरा मुख्य मार्ग पर हुई। पुलिस के अनुसार, प्रेमा एस (48) और कृष्णा बी (58) फुटपाथ पर टहल रहे थे, तभी उत्तरहल्ली से कोनानाकुंते की ओर जाते समय आरोपी की कार ने कथित तौर पर उन्हें टक्कर मार दी और बाद में वह बिजली के खंभे से जा टकराई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ‘‘तेजी और लापरवाही” से कार चला रहा था। गंभीर रूप से घायल दंपति को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति का इलाज चल रहा है। यह हादसा कुमारस्वामी यातायात पुलिस सीमा के अंतर्गत हुई। सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और नागभूषण को गिरफ्तार कर लिया। अभिनेता ने कई फिल्मों में, विशेष तौर पर हास्य भूमिकाओं में काम किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button