ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा में क्लीनिक में दिनदहाड़े फायरिंग, डाक्टर दंपती की मौत

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में युवक ने डाक्टर और उनकी पत्नी को गोली मार दी। गोली मारकर सुसाइड का प्रयास भी किया। घटना शनिवार दोपहर 2.15 बजे की बताई जा रही है। बीएचएमएस डाक्टर महेश डेहरिया (55), पत्नी वंदना (50) के साथ अमरवाड़ा के खमरा रोड इलाके में रहते थे। उन्हें जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। आरोपित सोनू मालवीय उर्फ प्रिंस (25) भी घायल है। खमरा रोड स्थित डेहरिया क्लीनिक में शनिवार की आरोपित ने पांच गोलियां चलाईं।

आरोपित सोनू उर्फ़ प्रिन्स निवासी सोनपुर मल्टी छिंदवाड़ा का रहने वाला

मिली जानकारी के अनुसार डाक्टर की क्लिनिक में एक युवक ने अचानक घुसकर फायर किया, जिससे डाक्टर एमके डेहरिया सहित उनकी पत्नी को भी गोली लगी। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दंपती को मृत घोषित किया गया है। इस घटना में आरोपित ने भी अपने आप को भी गोली मारी है। घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद आरोपित को भी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया आरोपित की पहचान सोनू उर्फ़ प्रिन्स पिता राजेंद्र निवासी सोनपुर मल्टी छिंदवाड़ा के रूप में की गई है। घटना का कारण अज्ञात है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button