ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने पाकिस्तान मैनेजमेंट का उड़ाया मजाक..

इंग्लैंड ने छठे टी20 मैच में पाकिस्तान पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज 3-3 से बराबर कराई। इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि इस मैच में बाबर आजम ने भी 87 रन बनाए थे, लेकिन साल्ट की पारी के आगे पाकिस्तानी कप्तान की पारी फीकी नजर आई।
सॉल्ट ने 41 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए जिससे इंग्लैंड ने केवल 14.3 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।छठा मैच हारने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टैट प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे, लेकिन वह ज्यादा खुश नजर नहीं आए। टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ वह इस फैसले से भी नाराज दिखे कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा गया। हारिस राउफ की गैरमौजूदगी में शुक्रवार को पाकिस्तान की गेंदबाजी कमजोर नजर आई और जाहिर सी बात है कि मैच हारने पर गेंदबाजी कोच पर सवाल उठने वाले थे। वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले टैट ने कहा, ”हम जब भी बुरी तरह से हारते हैं.. तो वे मुझे भेजते हैं जब हमें करारी शिकस्त मिलती है।”
गेंदबाजी कोच द्वारा ऐसा बयान देने पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मॉडरेटर ने टैट के सामने रखा माइक्रोफोन बंद कर दिया और उनसे पूछा कि क्या वह ठीक है। ऐसा लग रहा था कि उसने टैट को बता दिया था कि उनके बयान से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button