ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

राजधानी में शाम तक हुआ करीब 20 हजार प्रतिमाओं को विसर्जन, चप्पे चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

मुंबई। मुंबई में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर गुरुवार को अनंत चतुर्दशी को विभिन्न गणेश मंडलों द्वारा ढोल-नगाड़ों और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ रात नौ बजे तक 20000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं, जुहू बीच के पास समुद्र में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि रात नौ बजे तक कुल 20,195 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है, जिनमें घरों में स्थापित की गईं 18,772, सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गईं 1019 और देवी गौरी की 304 प्रतिमाएं शामिल हैं। पुणे से प्राप्त समाचार के अनुसार मशहूर श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंडल एवं अन्य मंडलों ने महाराष्ट्र के दूसरे सबसे बड़े शहर में रात नौ बजे तक प्रतिमा विसर्जन किया।

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि मुंबई में जुहू बीच के पास समुद्र में विसर्जन के दौरान डूबे हसन युसूफ शेख नाम के 16 वर्षीय लड़के को जीवनरक्षकों ने निकाला और पास के कूपर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बीएमसी अधिकारी ने बताया कि शाम तक पूरे महानगर में विसर्जन के दौरान किसी अन्य अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। बीएमसी के आंकड़ों के मुताबिक 20,195 में से 7,381 प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निकाय द्वारा स्थापित कृत्रिम तालाबों में किया गया।

भगवान गणेश की विभिन्न रूपों और आकारों की सुसज्जित प्रतिमाओं को प्रार्थना, अगले बरस फिर से आने के अनुरोध, संगीत और नृत्य के साथ विसर्जन के लिए पंडालों से बाहर निकाला गया। अपने प्रिय देवता की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही शहर के विभिन्न स्थानों पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Related Articles

Back to top button