ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

प्रेमी ही निकला हत्यारा, आत्महत्या दिखाने के लिए पेड़ पर लटकाया प्रेमिका का शव, गिरफ्तार

धामनोद। ग्राम कछुआनिया के समीप 23 सितंबर को खेत में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटके मिले एक महिला का शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के प्रेमी ने ही उसकी हत्या की थी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रेमिका के शव को पेड़ पर लटका दिया था।

ऐसे हुआ खुलासा

दरअसल, पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान कुछ दूरी पर मृतिका की चप्पल टूटी हुई मिली थी। साथ ही चूड़ियां, साड़ी लगाने की क्लिप और पास के पत्थर में खून जैसा पदार्थ पाया गया। इससे पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। मृतिका के कपड़ों से हाथ से लिखा पत्र भी मिला। जबकि जांच में पुलिस ने पाया कि महिला को लिखना नहीं आता था।

शादी से पूर्व था प्रेम प्रसंग

पूछताछ में मृतिका के स्वजन ने बताया कि शादी के पूर्व सपना के राकेश डाबर से प्रेम प्रसंग थे। शादी के बाद भी राकेश से वह बातचीत करती थी। राकेश उसे भगाकर ले जाने के लिए दबाव बना रहा था। पूर्व में दोनों के पकड़े जाने पर ग्राम में बैठक भी रखी गई थी, जहां राकेश को महिला से लिए जेवरात के बदले 50 हजार रुपये देना पड़े थे।

महिला से मिले पत्र में उल्लेखित विजय कटारे को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह भी सपना से बातचीत करता था। राकेश डाबर ने विजय से झगड़ा किया था। उसके बाद विजय ने सपना से बातचीत करना बंद कर दी थी। इस पड़ताल से पुलिस को स्पष्ट हो गया कि राकेश का ही अंधेकत्ल में हाथ है।

पुलिस को गुमराह करते रहा आरोपित

पूछताछ में राकेश पुलिस को गुमराह करता रहा। कभी सपना के पति तो कभी अपने दोस्त का नाम बताता रहा। हत्या की कहानी उलझती जा रही थी। इस पर पुलिस ने संदेही राकेश डाबर से उसके हाथ की लिखावट ली, जो हूबहू सपना से बरामद पत्र से मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर राकेश ने जुर्म स्वीकार किया।

राकेश ने बताया कि वह सपना से शादी करना चाहता था, लेकिन वह उसके साथ नहीं आई। इस कारण उसकी गांव में बदनामी हुई। आरोपित राकेश ने सपना को मिलने बुलाया और वहीं से भागने काे कहा। सपना के साथ नहीं जाने पर गुस्‍से में राकेश ने रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्‍या कर दी और उसी की साड़ी से फंदा बनाकर नीम के पेड़ पर लटका दिया, ताकि गांव वालों को लगे कि सपना ने आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button