ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

1 लाख 12 हजार लाड़ली बहनों को मिलेगा 450 रुपये में सिलेंडर, सरकार की यह शर्त कर सकती है परेशान

श्योपुर। 450 रुपये में गैस सिलेंडर की योजना में एक बड़ा पेंच फंस गया है। पेंच यह है कि यह सस्ता सिलेंडर उन्हीं लाड़ली बहना को मिलेगा, जिनके नाम से गैस कनेक्शन है। अगर गैस कनेक्शन पुरुष के नाम से हुआ तो लाड़ली बहनों को सस्ते गैस सिलेंडर की योजना से वंचित होना पड़ सकता है।

जिले में ऐसी कई लाडली बहनों के नाम से गैस सिलेंडर नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि उन्हें 450 रुपये में गैस सिलेंडर कैसे मिल पाएगा। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि सिर्फ उन कनेक्शन पर ही सब्सिडी दी जाएगी, जो महिलाओं के नाम हैं। सरकार ने कोई ऐसी गुंजाइश भी नहीं छोड़ी है कि लाड़ली बहना योजना के दायरे में आने वाली हर महिला को सस्ते सिलेंडर का भी लाभ मिल सके।

खाद्य आपूर्ति अधिकारी के मुताबिक नया कनेक्शन लेकर या पुराने में किसी तरह का बदलाव करके इस योजना का लाभ दिए जाने पर साफ रोक लगा दी है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की मानें तो जिले में लाड़ली बहना योजना के दायरे में आने वाली महिलाओं की कुल संख्या 1 लाख 12 हजार से ज्यादा है। यह सभी सस्ते सिलेंडर के लिए पात्रता रखती हैं, लेकिन इसमें एक शर्त है। योजना में सिर्फ उन महिलाओं को लाभ दिया जाएगा, जिनके नाम पर गैस का कनेक्शन है।

गैस एजेंसियों से मांगी जानकारी

जिला आपूर्ति विभाग के पास यह तो जानकारी है कि जिले की 1 लाख 12 हजार 834 महिलाओं के नाम से गैस कनेक्शन है, जिनमें उज्जवला योजना के दायरे में आने वाली महिलाएं भी शामिल हैं। कितनी लाडली बहनों के नाम से गैस कनेक्शन है, इसकी जानकारी नहीं है। विभागीय अधिकारियों ने जिले की गैस एजेंसियों से इसकी जानकारी मांगी है।

250 से ज्यादा महिलाओं के पंजीयन

450 रुपये में गैस सिलेंडर की योजना का लाभ दिए जाने के लिए जिला आपूर्ति विभाग ने लाडली बहना पोर्टल पर पंजीयन की कार्रवाई शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में नगर निकाय वार्ड वाइज महिलाओं के रजिस्ट्रेशन सस्ते सिलेंडर योजना के तहत कर रहे हैं। गांवों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से पंजीयन किए जा रहे हैं। पंजीयन के लिए महिलाओं की गैस कनेक्शन डायरी, समग्र आइडी, लाडली बहना योजना का पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत है।

5 अक्टूबर तक चलेगा पंजीयन का काम

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि अभी तक 250 से ज्यादा महिलाओं के पंजीयन हो चुके हैं। पंजीयन का काम 5 अक्टूबर तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button