ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

एडवांस बुकिंग में 8वें नंबर पर विक्रम वेधा

अभिनेता सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और राधिका आप्टे स्टारर फिल्म विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है।फिल्म के लिए एक ओर जहां दर्शक एक्साइटिड दिख रहे हैं तो वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म को पसंद किया है।फिल्म में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर के किरदार में हैं,जबकि सैफ अली खान ने पुलिस वाले का किरदार निभाया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कितनी हुई है, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग इस साल के फिल्मों की लिस्ट के मुताबिक आठवें नंबर पर है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पीवीआर में 30 हजार, आईनॉक्स में 19 हजार, सिनेपॉलिस में 11 हजार टिकिट की एडवांस बुकिंग हुई है। यानी फिल्म के कुल 60 हजार टिकट एडवांस बुक हुए हैं। बता दें कि सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

वहीं बात करें कि इस साल एडवांस बुकिंग में कौनसी फिल्मों का जलवा देखने को मिला तो ऐसे में विक्रम वेधा का नाम 8वें नंबर पर है, और लिस्ट में सबसे आगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र है। लिस्ट में केजीएफ 2, आरआरआर और लाल सिंह चड्ढा का भी नाम शामिल है।हाल ही में ऋतिक रोशन और विक्रम वेधा के निर्देशक पुष्कर- गायत्री ने मीडिया संग बातचीत की। इस दौरान हिंदुस्तान की ओर से पूछा गया कि ऋतिक की आखिरी रिलीज फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, तो क्या विक्रम वेधा की कमाई के लिए अभिनेता नवर्स हैं या उन्हें यकीन है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

Related Articles

Back to top button