ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

MP के बालघाट में बैंक से निकलते ही पति-पत्नी से दिनदहाड़े 3.40 लाख की लूट

बदमाशों का उन्होंने कुछ दूर पीछा किया और शोर मचाया, लेकिन इससे पहले कि बदमाश हाथ आते, वो तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल में फरार हो गए।

लालबर्रा। नईदुनिया न्यूज। जिले में चोर-लूटेरों के मन से पुलिस का खौफ अब इतना कम हो गया है कि बदमाश दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को कोतवाली क्षेत्र में चार लाख से अधिक की चोरी का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार दोपहर एक दंपति के साथ लूट की घटना हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बघोली के उपसरपंच देवराम मेहरकर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे सेंट्रल बैंक आए थे। उन्होंने बैंक से तीन लाख 40 हजार रुपये निकाले और अपनी पत्नी रामबती मेहरकर के साथ घर की ओर से जा रहे थे कि अचानक मोटरसाइकिल से दो बदमाश आए और उनका पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए। एकाएक हुई इस घटना से मेहरकर दंपत्ति कुछ देर के लिए सहम गए।

बदमाशों का उन्होंने कुछ दूर पीछा किया और शोर मचाया, लेकिन इससे पहले कि बदमाश हाथ आते, वो तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल में फरार हो गए। लूट की घटना करने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को प्राप्त हुआ। इसमें बाइक पर बैठा एक बदमाश नकाब पहने है तो बाइक चला रहे बदमाश के चेहरे पर कपड़ा नहीं है।

घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। कोतवाली, नवेगांव, लालबर्रा सहित अन्य स्थानों में हो रही चोरी व लूट की घटनाओं से एक तरफ जहां लोग डरे हुए हैं, वहीं बढ़ती घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और गश्त पर सवालिया निशान खड़ी कर रही है।

बघोली में लूट की घटना की जानकारी मिली है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से मुआयना भी किया है। पति-पत्नी बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे थे, तभी दो बदमाश उनका बैग छीनकर भाग गए। सीसीटीवी कैमरे में बाइक से जाते वक्त उनका फुटेज मिला है। पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही लूटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

शिवपूजन मिश्रा, प्रभारी, थाना लालबर्रा

Related Articles

Back to top button