ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

मेट्रो को लेकर भोपाल पहुंचा 106 पहिया का ट्राला, अब अनलोड की तैयारी

भोपाल।शहरवासियों का मेट्रो को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है।दरअसल भोपाल मेट्रो के कोच को लेकर 106 पहिया का ट्राला रविवार देर रात भोपाल पहुंच गया।अब इन कोच को सोमवार सुबह सुभाष नगर डिपो पर क्रेन की मदद से ट्रैक पर उतारा जाएगा।मेट्रो के तीन कोच को लेकर तीन बड़े-बड़े ट्राला 12 सितंबर को गुजरात के सांवली, बड़ोदरा से रवाना हुए थे।जो कि छह दिन में करीब 600 किलोमीटर का सफर तय करते हुए रविवार शाम छह बजे भोपाल पहुंच गए थे।जिन्हें भारी वाहन प्रवेश वर्जित की वजह से मुबारकपुर टोल प्लाजा पर गांधीनगर से पहले सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया था। जहां नवदुनिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर मेट्रो कोच का परीक्षण किया।

74 पहिया के दो ट्राला पर दो कोच,वजन 37 टन

भोपाल सीमा में शाम छह बजे पहुंचने के बाद मेट्रो के तीन कोच यानि ट्रेन को लेकर आ रहे 74 -74 पहिया के दो ट्राला और एक 106 पहिया का ट्राला मुबारकपुर टोल प्लाजा पर खड़े थे। जहां पर रात 11 बजे पहुंची टीम ने कोच के साथ आ रहे कर्मचारियों से बातचीत की तो पता चला कि 37 टन वजनी ट्राला को लगभग 20 की धीमी रफ्तार से गुजरात के सांवली बड़ोदरा से यहां तक लाया गया है।रास्ते में कहीं भी कोई दिक्कत नहीं आई, लेकिन शुक्रवार को तेज वर्षा होने के कारण इंदौर के राऊ में लगभग पांच घंटे ट्रालाें को निकालने में लग गए हैं।यहां पर फ्लाय ओवर का काम चल रहा है।

बड़ोदरा से रखी जा रही थी कोच पर नजर

कर्मचारियों ने बताया कि हम कोच को लेकर 12 सितंबर को भोपाल के लिए रवाना हुए थे।अत्यंत सावधानी से हम कोच को लेकर भोपाल आए हैं। कंपनी ने एक तिरपाल ढंक कर दी थी, लेकिन कोई नुकसान न हो इसके लिए हमने अलग से और मजबूत तिरपाल ढंक दी थी।तीनों भारी वाहनों पर बड़ोदरा से कंपनी द्वारा जीपीएस के माध्यम से नजर रखी गई। जिससे सुरक्षा के साथ कोच सुभाषनगर डिपो भोपाल पहुंच पाएं।

सुभाषनगर डिपो पर तैयारियां पूरी, परीक्षण के बाद होगा ट्रायल

भोपाल मेट्रो ट्रेन के कोच को सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुभाष नगर डिपो पर अनलोड किया जाएगा। यहां पर मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा हर तरह की तैयारियां कर ली गई हैं।यहां कोच का परीक्षण किया जाएगा, इसके बाद 25 सितंबर को कभी भी एम्स से सुभाष नगर तक बिछाई गई 6.22 किलोमीटर आरेंज लाइन पर ट्रायल रन किया जाएगा।ट्रायल रन के बाद दिल्ली से टीम आएगी, जो सेफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियां करेंगी।

Related Articles

Back to top button