ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

क्षेत्र में टाइफाइड का कहर , अस्पताल में मरीजों की भीड़

बिर्रा । क्षेत्र में मलेरिया के बाद अब टाइफाइड के मामले बढ़ ते जा रहे हैं। गांव में लंबे समय तक बुखार ठीक नहीं होने पर मरीजों की जांच कराने पर टाइफाइड के मामले सामने आ रहे है।कुछ दिनों पहले क्षेत्र में मलेरिया के मामले सामने आ रहे थे बाद टाइफाइड फैल रहा है बिर्रा अस्पताल में रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले करीब 40 फीसदी मरीज लंबे समय तक बुखार नहीं छोड़ने से पीड़ित हैं। चिकित्सक जब ऐसे मरीजों की जांच कर रहे हैं तो टाइफाइड का असर देखा जा रहा है। इसमें युवा, बुजुर्ग और बड़े भी शामिल है। लगभग हर घर में हैएक न एक सदस्य बीमार है। जिसमें से कई लोगों को पांच – सात दिनों तक बुखार नहीं उतर रहा है। जांच में मरीज टाइफाइड से ग्रस्त मिल रहे हैं।

टाइफाइड का लक्षण

बुखार का खतम ना होना या बार बार बुखार का आना, ठंड लगना , भूख कम लगना, पेट व सिर में दर्द, दस्त या कब्ज की शिकायत, मांस पेशियों में दर्द की शिकारूत टाइफाइड का लक्षण है।

रोकथाम के उपाय

टाइफाइड की रोकथाम के लिए हमेशा गरम खाना व गरम पानी ही पीए, ठंडे चीजों से दूर रहे , भोजन तैयार करने और खाने के लिए उपयोग की जाने वाली सतहों और बर्तनों को उपयोग से पहले और बाद में धोएं, अनुपचारित पानी न पीये या अनुपचारित पानी से बना खाना न खायें, बीमार हैं तो दूसरों के लिए भोजन न बनाएं, खाना बनाने या खाने से पहले और बाद में तथा बाथरूम जाने के बाद अपने हाथ को साबुन सेअच्छे से साफ करें।

”” आसपास क्षेत्र में टाइफाइड फैला है। यह बीमारी दूषित पानी पीने से होती है। ऐसी स्थिति में पानी उबाल कर पीयें। किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर नजदीक के अस्पताल में इलाज कराएं।

अजमंबर सिंह सिसोदिया

बीएमओ, बम्हनीडीह

Related Articles

Back to top button