ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर में बोले केंद्रीय मंत्री वीके सिंह- पाकिस्‍तान पर दबाव डालना है तो उसे अलग-थलग करना जरूरी

इंदौर। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का कहना है कि पाकिस्‍तान पर दबाव डालने के लिए उसे अलग-थलग करना आवश्‍यक है। भारतीय सेना के पूर्व जनरल वी‍के सिंह बुधवार को इंदौर में मीडिया से बात कर रहे थे। उनसे अनंतनाग में हुए आतंकी हमले को लेकर सवाल किया गया था।

अनंतनाग मुठभेड़ पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह का कहना था कि जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तब तक कुछ बदलने वाला नहीं है। पाकिस्तान पर दवाब डालना है तो उनको अलग-थलग करना होगा।

वीके सिंह इंदौर संभाग में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में शाम‍िल होने शहर पहुंचे थे। उनका कहना था कि फ‍िल्‍म वाले आते रहेंगे, क्रिकेट खेलने खिलाड़ी आते रहेंगे और सोचेंगे सब ठीक है, सब चंगा है, कोई दिक्‍क्‍त नहीं है।

सड़क परिवहन और राष्‍ट्रीय राजमार्ग राज्‍यमंत्री वीके सिंह का उनका कहना था कि उन्‍हें पता चलना चाहिये कि आप जब खुद सामान्‍य नहीं हो जाते तब तक सामान्‍य चीजों में हमसे रिश्‍ता नहीं रख सकते।

#WATCH इंदौर: अनंतनाग मुठभेड़ पर केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह ने कहा, “जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे तब तक कुछ बदलने वाला नहीं है। पाकिस्तान पर दवाब डालना है तो उनको अलग-थलग करना होगा।” pic.twitter.com/FMbw0LqsPT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2023

Related Articles

Back to top button