ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
देश

हर साल 15 सितंबर को मनाया जाता है इंजीनियर डे, जानें कैसी शख्सियत थे भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

 देश में हर साल 15 सितंबर का दिन इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन ख्यात इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Visvesvaraya) को समर्पित होता है, उन्हीं की याद में भारत में अभियंता दिवस मनाया जाता है।

15 सितंबर 1860 को हुआ था जन्म

Mokshagundam Visvesvaraya का जन्म 15 सितंबर 1860 को कर्नाटक के मुद्दनहल्ली नाम के एक छोटे गांव में हुआ था। मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनके जानने व चाहने वाले लोग अक्सर MV सर के नाम से बुलाते थे। Mokshagundam Visvesvaraya ने भारत को इंजीनियरिंग और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था।

कई बांध व जल विद्युत परियोजना बनाई

Mokshagundam Visvesvaraya ने अपने जीवनकाल में राष्ट्र निर्माण के लिए कई बांधों, जलाशयों और जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण किया था। यही कारण है कि उनके जन्मदिन को हर साल इंजीनियर डे के रूप में मनाया जाता है।

1955 में भारत रत्न से सम्मानित

देश के विकास में अहम योगदान देने के लिए सर Mokshagundam Visvesvaraya को साल 1955 में एक अच्छे इंजीनियर के तौर पर सफलतापूर्वक कार्य करने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। देश के सभी इंजीनियरों को सम्मान देने के लिए एमवी सर के जन्मदिन पर इंजीनियर दिवस मनाया जाता है। साल 2023 में इंजीनियर दिवस पर मोक्षगुंडम विश्वेश्या का 161वां जन्मदिवस समारोह मनाया जाएगा और देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button