ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

जिस व्यक्ति के हाथ में होती है ये रेखा, उसका राजनीति में सफल होना तय

राशिफल की तरह हाथ की रेखाओं और चिन्हों का मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण है। हस्तरेखा में लोगों का भविष्य छिपा होता है। कुछ रेखाएं और चिन्ह दुर्लभ माने जाते हैं। जिनकी हथेली में होते हैं, उन्हें जीवन में सफलता निश्चित मिलती है। ऐसे जातक खूब पैसा कमाते हैं और विलासितापूर्ण जीवन जीते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को बहुत खास माना गया है। जिनकी हथेली में यह रेखा होती है। ऐसे व्यक्ति जीवन में तरक्की करते हैं।

राजनीति में मिलती है सफलता

अगर हथेली पर सूर्य रेखा से निकलकर कुछ शाखाएं ऊपर उंगलियों की ओर जाएं। तब सूर्य के गुणों में बढ़ोतरी होती है। वहीं, अधोमुखी गुणों में कमी आती है। सूर्य पर्वत से चलकर रेखा गुरु पर्वत तक पहुंचे तो राजनीति में सफलता मिलती है। ऐसे लोग हमेशा काम में आगे रहते हैं।

किसी काम को करने से नहीं झिझकते

हाथ की हथेली में सूर्य से निकलकर कोई रेखा मंगल पर्वत तक पहुंचती है, तो ऐसा जातक किसी काम को करने से झिझकता नहीं है। यह रेखा व्यक्ति को साहस बनाती है। साथ ही जो कुछ हासिल करना चाहता है, वह आसानी से हासिल कर लेता है।

जीवन में नहीं होती किसी चीज की कमी

अगर सूर्य पर्वत से कोई रेखा शनि पर्वत तक जाती है, या शनि पर्वत से कोई रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचती है। ऐसा व्यक्ति बहुत खास होता है। ये लोग हर काम में चतुर होते हैं। सूर्य रेखा बुध पर्वत तक पहुंच जाए तो यह शुभ मानी जाती है। इससे व्यक्ति जीवन में मान-सम्मान प्राप्त करता है। किसी चीज की कमी नहीं होती।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button