ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

छुट्टियां एंजॉय करने अमेरिका गए हैं धर्मेंद्र, ट्रीटमेंट की खबरों के बीच शेयर किया ये वीडियो

कई बार जाने- अनजाने में कुछ ऐसी खबरें वायरल हो जाती है जो बिल्कुल भी सच नहीं होती है। हालांकि लोग इस तरह की खबरों पर विश्वाश भी कर लेते हैं। ही मैन धर्मेंद्र को लेकर भी  इन दिनों कुछ ऐसा ही चल रहा है, पिछले कुछ समय से यह खबरें सामने आ रही थी कि तबीयत ठीक ना होने के चलते  धर्मेंद्र को अमेरिका ले जाया गया है जहां उनका ट्रीटमेंट चल रहा है। अब सनी देओल ने एक वीडियो शेयर कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।

जहां एक तरफ बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को बेहद सफलता मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ खबरें आने लगी कि 87 वर्षीय धर्मेंद्र ठीक नहीं है जिसके चलते उन्हें देश से बाहर ले जाना पड़ा, ऐसे में लोग एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। हालांकि यह खबरें झूठी निकली।

इसी बीच धर्मेंद्र ने अमेरिका से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह  घर में सोफे पर बैठे हुए डॉगी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- , ‘दोस्तों, बहुत लंबे समय बाद अमेरिका में एक छोटा सा हॉलिडे मनाने आया हूं। मैं जल्द वापस आकर अपनी नई फिल्म की शूटिंग करूंगा। इस प्यारे से जानवर को मुझसे प्यार हो गया है।’

दरसअल सनी देओल अपने माता-पिता धर्मेंद्र और प्रकाश कौर को छुट्टियों पर अमेरिका ले गए हैं। तीनों 15-20 दिनों की छुट्टी पर अभिनेता की बहनों विजेता और अजीता से मिलने के लिए रवाना हुए हैं, जो लॉस एंजेलिस में रहती हैं। बताया जा रहा है कि सनी के भाई बॉबी देओल अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के कारण उनके साथ नहीं जा सके।

बता दें कि एक खबर में यह दावा किया गया था कि-“धरम सर वर्तमान में 87 वर्ष के हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, इसलिए आगे के इलाज के लिए सनी ने अपने पिता के साथ यूएसए जाने का फैसला किया है। वे 15-20 दिनों या जब तक इलाज चलेगा, तब तक अमेरिका में रहेंगे। इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।” अब धर्मेंद्र की वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

Related Articles

Back to top button