ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
देश

जादू-टोना की आशंका में पड़ोस की महिलाओं ने की मारपीट, वीडियो प्रसारित

शहडोल। जिले के केशवाही में जादू टोना के संदेह में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पड़ोस की महिलाओं ने मारपीट की है। आशंका है कि महिला जादूटोना करती है, जिससे उनके स्वजन परेशान रहते हैं। पड़ोस की महिलाओं ने मिलकर मारपीट की है। घर से बाहर निकालकर सड़क पर पीटा है। महिला को गंभीर चोट लगी है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हो रहा है। केशवाही पुलिस ने आरोपित महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

आसपास लोग बचाने के बजाय कैमरे में घटना को कैद करने में लगे रहे

केशवाही चौकी प्रभारी आशीष झारिया ने बताया कि यह घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो भी प्रसारित हो गया है। पुलिस ने जानकारी लगते ही अपराध दर्ज कर कार्रवाई में लिया है। वहीं आसपास लोग महिला को बचाने के बजाय मोबाइल कैमरे में घटना को कैद करने में लगे हैं। यदि महिला का बचाव कर लिया होता तो शायद उसे चोट नहीं लगती। जानकारी के अनुसार लंबे समय से महिलाओं के बीच यह चर्चा का विषय बना था कि निराशा जादू टोना करती है। पहले भी महिलाओं के बीच विवाद हो चुका है,लेकिन मारपीट की स्थिति पहली बार बनी है।

Related Articles

Back to top button