ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का एक और कारनामा

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की बैकलाग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं। एक अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय की छानबीन कमेटी ने आवेदन के आधार पर अयोग्य करार दे दिया। उसी अभ्यर्थी को अब साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि यदि आवेदन सही था तो उसे अमान्य क्यों किया गया था। वहीं यदि आवेदन में गड़बड़ी थी तो अब साक्षात्कार के लिए क्यों बुलाया गया है। इन सवालों ने भर्ती की प्रक्रिया पर संदेह पैदा किया है। इस मामले में विजय नगर निवासी एडवोकेट अंकित कुशवाहा ने शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन को दी है।

क्या है मामला

अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक पद के लिए बैकलाग की भर्ती हो रही है। इसके लिए आवेदन बुलाए गए थे। एक महिला अभ्यर्थी ने आवेदन दिया था। उसके द्वारा फार्म फीस का बैंक चालान नहीं लगाया था। जिसके आधार पर विश्वविद्यालय की स्क्रूटनी कमेटी ने आवेदन को अमान्य कर दिया था। इस संबंध में अथ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया। यह जानकारी जब लगी तो उसने विश्वविद्यालय में अधिकारियों से संपर्क किया। जिसके बाद उसे साक्षात्कार के लिए पत्र जारी हुआ। एडवोकेट ने शिकायत करते हुए कहा कि इस मामले में यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो वे मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे। उन्होंने इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह समेत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष तक को शिकायत दी है।

छानबीन समिति को भेजा प्रकरण

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा.दीपेश मिश्रा ने बताया कि उनके पास एक शिकायत आई है जिसके आधार पर उन्होंने मामले को बैकलाग आवेदन की छानबीन करने वाली कमेटी को भेजा है जहां मामले की जांच होगी। बताया जाता है कि फार्म के साथ अभ्यर्थी का बैंक चालान नहीं लगा था जो अंतिम तिथि को लगाया गया है। इधर अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए भी बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button