ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
उत्तराखंड

बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी, BJP की पार्वती दास को 2041 वोटों की बढ़त

देहरादून: उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी ने पार्वती दास जबकि कांग्रेस ने बसंत कुमार को टिकट दिया है। वहीं अब तक की मतगणना में BJP की पार्वती दास लगातार बढत बनाए हुई हैं।

LIVE UPDATES- 

10वें राउंड में पार्वती दास 25095 के साथ आगे
कांग्रेस के बसंत कुमार 2261 वोटों से पीछे
9वें में भी भाजपा आगे
कांग्रेस के बसंत कुमार को अबतक 18673 वोट मिले
-8 वें राउंड में पार्वती दास ने 2177 वोटों से बनाई बढ़त ​​​​​​
-7वें राउंड में BJP अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 1542 मत से आगे निकली
-6ठें राउंड में BJP की पार्वती दास 1700 मतों से आगे
-कांग्रेस के बसंत कुमार को अब तक मिले 11345 मत
-पांचवें राउंड में BJP की पार्वती दास ने बनाई बढ़त
भाजपा 476 मतों से आगे
-भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास एक वोट से आगे
-कांग्रेस के बसंत कुमार को 195 वोटों से आगे

55.44 फीसदी हुआ था मतदान
बागेश्वर की जिला मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल ने बताया कि मतगणना बागेश्वर डिग्री कॉलेज में की जा रही है। वहां 14 मेजें लगाई गई हैं और 130 मतदानकर्मी वोटों की गिनती कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल की इस सीट पर उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे, जिसमें 55.44 फीसदी मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चंदन राम दास का इस वर्ष अप्रैल में बीमारी से निधन हो जाने के कारण इस रिक्त सीट पर उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में कुल पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच है।

भाजपा ने दास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया है। कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है। भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।

Related Articles

Back to top button