ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

MP में चुनाव से पहले किसानों को फिर मिलेगा फसल बीमा, इस तारीख को हो सकता है कार्यक्रम

भोपाल। विधानसभा चुनाव के पहले किसानों को फिर फसल बीमा मिलेगा। वर्ष 2022-23 में खरीफ और रबी की फसलों को प्राकृतिक आपदा के कारण जो नुकसान हुआ था, उसका सर्वे कर क्षतिपूर्ति के दावे बीमा कंपनियों को प्रस्तुत किए जा चुके हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 27 या 28 सितंबर को कार्यक्रम हो सकता है। सरकार ने जून 2023 में किसानों को वर्ष 2021 के फसल बीमा का दो हजार 900 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अब वर्ष 2022 का भुगतान किया जाना है। खरीफ फसलों को अतिवर्षा से नुकसान पहुंचा था।

इसमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, हरदा सहित अन्य जिलों में फसलें अधि प्रभावित हुई थीं। कृषि विभाग ने क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार खरीफ फसलों के लिए लगभग सात सौ करोड़ रुपये का भुगतान किया जा सकता है। जबकि, रबी फसलों के दावों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शहरी अधोसंरचना विकास ऋण लेने वाली परियोजनाओं के लिए बनी समिति

शहरी अधोसंरचना विकास के लिए केंद्र सरकार की शहरी अवसंरचना विकास निधि अंतर्गत ऋण सहायता से संबंधित परियोजनाओं का परीक्षण कर अनुशंसा करने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति गठित की गई है। ये परियोजना की आवश्यकता, उससे राज्य को होने वाले लाभ, लागत और आर्थिक दृष्टि से उसकी उपयोगिता पर विचार करेगी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि समिति में अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, पर्यटन को सदस्य एवं संचालक बजट को सदस्य सचिव बनाया है। यदि किसी अन्य प्रशासकीय विभाग की परियोजना शहरी अवसंरचना विकास निधि अंतर्गत ऋण सहायता की परिधि में आती है तो उसके वरिष्ठ अधिकारी को भी बैठक में आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button