ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
खेल

5 सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे कैंडी में होगा विश्वकप के लिए टीम इंडिया का एलान

 बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप को लेकर सस्पेंस खत्म करते हुए टीम के ऐलान का समय तय कर दिया है। बीसीसीआई ने बताया कि मंगलवार, 5 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में दोपहर 1.30 बजे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा। इससे पहले सोमवार 4 सितंबर को वर्ल्ड कप स्क्वॉड के लिए टीम मीटिंग भी होगी। भारत और नेपाल के बीच मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़, चयनकर्ता और अन्य अधिकारी इस मीटिंग में शामिल होंगे और टीम फाइनल की जाएगी।

मंगलवार को टीम का एलान

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई के हवाले से बताया है कि टीम का ऐलान मंगलवार 5 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में दोपहर डेढ़ बजे होगा। टीम अनाउंस के लिए बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित कर सकता है। माना जा रहा है कि एशिया कप 2023 के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय टीम में से ही 15 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। जिन तीन खिलाड़ियों को फाइनल फिफ्टीन से बाहर रखा जाना है, उनमें तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, बल्लेबाज तिलक वर्मा और विकेटकीपर संजू सैमसन का नाम शामिल है।

केएल राहुल पर संशय

वैसे केएल राहुल को लेकर संशय अभी भी बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए से मेडिकल रिपोर्ट जाएगी, जिसके आधार पर फैसला लिया जाएगा। वैसे, केएल राहुल फिलहाल एशिया कप 2023 के लिए टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहले ही दो मैचों से बाहर रखे गये हैं। सुपर 4 के मैच के लिए वे उपलब्ध हो सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हो सकती है।

भारत की संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह।

Related Articles

Back to top button