ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
उत्तरप्रदेश

’10 रुपए का कंघा ही काफी’, अयोध्या के संत की सिर कलम करने की धमकी पर बोले उदयनिधि

 अयोध्या स्थित तपस्वी छावनी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदगुरु परमहंस आचार्य ने सनातन धर्म संबंधी टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने वाले को 10 करोड़ रुपए इनाम देने की सोमवार को घोषणा की थी। वहीं अब उदयनिधि ने संत की इस धमकी पर जवाब दिया है। चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि परमहंस आचार्य ने घोषणा की है कि वह मुझे सनातन धर्म के बारे में बात करने के लिए मेरा सिर कटवाने के लिए 10 करोड़ रुपए देंगे लेकिन मेरे सिर पर कंघी करने के लिए 10 रुपए का कंघा ही काफी है।

यहां बता दें कि तमिल में चॉप या स्लाइस शब्द का अर्थ बालों में कंघी करना भी होता है। उदयनिधि ने कहा कि धमकी हमारे लिए कोई नई बात नहीं है, मैं उस व्यक्ति (एम करुणानिधि) का पोता हूं, जिसने तमिलनाडु के लिए अपना जीवन दांव पर लगा दिया। पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि ने पेरियार की ओर से शुरू किए गए तर्कवादी और ब्राह्मण विरोधी द्रविड़ आंदोलन का नेतृत्व किया था।

क्या कहा था परमहंस आचार्य ने

परमहंस आचार्य ने कहा था कि स्टालिन का सिर काटकर मेरे पास लाने वाले को मैं 10 करोड़ रुपए नकद इनाम दूंगा। अगर किसी ने स्टालिन को मारने की हिम्मत नहीं की तो मैं खुद उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढूंगा और मार डालूंगा।” तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को यह टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया कि ‘सनातन धर्म’ समानता एवं सामाजिक न्याय के विरुद्ध है और इसका उन्मूलन करने की जरूरत है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए। आचार्य ने अतीत में भी रामचरितमानस पर टिप्पणियों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने और ‘पठान’ फिल्म में भगवा पोशाक दिखाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान को जिंदा जलाने वाले को नकद पुरस्कार की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की न तो शुरुआत है और न ही अंत। यह कभी नष्ट नहीं हुआ है और न ही कभी नष्ट हो सकता है।

Related Articles

Back to top button