ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

ड्यूटी कर सनावद लौट रहे थे पुलिसकर्मी, सड़क हादसे में तीन की मौत, दो गंभीर

खरगोन। ड्यूटी कर लौट रहे पुलिसकर्मी हादसे का शिकार हो गए। बड़ूद एस्सार पेट्रोल पंप के पास हुई सड़क दुर्घटना में सनावद में पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं,जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार खरगोन में शुक्रवार को ड्यूटी खत्म कर पुलिसकर्मी कार से सनावद लौट रहे थे । इसी दौरान शनिवार अलसुबह उनकी कार अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे की सूचना पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी सनावद पहुंच गए।

इन पुलिसकर्मियों की हुई मौत

दुर्घटना में पुलिसकर्मी विमल तिवारी, रमेश भास्करे और मनोज कुमावत की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य पुलिसकर्मी रघुवीर रावत और कोमल दांगोडे घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज अनुसार पुलिस कर्मियों की कार के पेट्रोल पंप के सामने खड़े राख के डंपर से टकराई है, जिसके चलते यह हादसा होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button