ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, कचनार और गूलर के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में विन विन केयर फाउंडेशन भोपाल के सदस्यों के साथ नीम, कचनार और गूलर के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास सोनू ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ फाउंडेशन की श्रीमती मनमोहन कौर, श्री अवतार सिंह, सुश्री दिवा सिंह, सुश्री रागिनी भटनागर और श्री वीरेंद्र सिंह ने पौधे लगाए। फाउंडेशन, नगर निगम के साथ मिल कर जन-सहयोग से स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित करता है। साथ ही पर्यावरण-संरक्षण की गतिविधियाँ और पौध-रोपण कार्यक्रम किये जाते है। लगाए गए पौधों की देख-रेख भी की जाती है।
पौधों का महत्व
आज लगाया गया कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। प्रकृति ने कई पेड़-पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है, इन्हीं में से कचनार एक है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। गूलर के फल अंजीर की तरह होते हैं, यह भी आयुर्वेद की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button