ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मनोरंजन

जवान के ट्रेलर ने यूट्यूब पर मचाया धूम, 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड तोड़ Views

नई दिल्ली। बालीवुड फिल्म ‘जवान’ अपने शानदार ट्रेलर को लेकर हर तरफ लगातार सुर्खियां बटोर रही है। शाहरुख खान स्टारर मूवी जवान के ट्रेलर में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। गुरुवार को मेकर्स ने जवान का ट्रेलर रिलीज किया। रिलीज होते ही ‘जवान’ (Jawan) का ट्रेलर यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर ने 24 घंटे में यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं।

31 अगस्त को यूट्यूब पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही शाहरुख खान की ‘जवान’ के इस ट्रेलर (Jawan Trailer) ने धूम मचा दी है। दर्शकों की ओर से जवान के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है जिसके चलते 24 घंटे बाद खबर लिखे जाने तक ‘जवान’ के ट्रेलर ने सभी भाषाओं में 39 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं,

जवान ने अब तक हिंदी में 30.1, तमिल में 5.1 और तेलुगू भाषा में 3.8 मिलियन व्यूज शामिल हैं। इसके अलावा शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीस ने ट्विटर पर ये जानकारी दी है कि सोशल मीडिया के सभी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जवान का ये ट्रेलर 102 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। इससे पहले डायरेक्टर एटली की जवान के टीजर को भी खूब व्यूज मिले थे। ‘जवान’ के टीजर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल 112 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

‘जवान’ की एडवांस बुकिंग शुरू

किंग खान की ‘जवान’ की रिलीज में 6 दिनों का समय बचा है लेकिन दर्शकों-प्रशंसकों पर अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। जिसकी जानकारी शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक स्पेशल वीडियो पोस्ट कर दी है। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए अब तक 41 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button