ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
खेल

राष्ट्रीय खेलों से कई दिग्गज खिलाडियों ने बनाई दूरी

भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं का राष्ट्रीय खेल में खेलना अनिवार्य किया गया था, लेकिन कई पदक विजेताओं ने चोट का हवाला देकर इन खेलों से किनारा कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग के बाद टोक्यो में ही कांस्य जीतने वाले पहलवान रवि कुमार और रियो ओलंपिक की मेडलिस्ट साक्षी मलिक इन खेलों में दिखाई नहीं देंगी।एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पहलवान दीपक पूनिया, वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा, रजत पदक विजेता संकेत सर्गर, गुरदीप सिंह भी राष्ट्रीय खेलों में नहीं खेलेंगे। इन सभी ने चोटिल होने का हवाला दिया है। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत भी इन खेलों का हिस्सा नहीं होंगे।
वहीं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 76 किलो में कांस्य जीतने वाली पहलवान पूजा सिहाग भी इन खेलों में नहीं खेल रही हैं। हाल ही में उनके पति का देहांत हो गया था। अब इन खेलों का मुख्य आकर्षण टोक्यो ओलंपिक में रजत जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण जीतने वाले अचिंता शेउली, पहलवान नवीन, दिव्या काकरान, पूजा गहलोत, दीपक, मोहित, शटलर एचएस प्रणय, एथलीट अविनाश साबले, ट्रिपल जंपर एल्डोस पॉल, लांग जंपर मुरली श्रीशंकर, फेंसर भवानी देवी, वेटलिफ्टर बिंदिया रानी होंगे। सिंधू राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से ही चोटिल चल रही हैं।

Related Articles

Back to top button