ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
देश

गंगोत्री धाम से लौट रही श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी 7 की मौत 28 घायल

गंगोत्री धाम की यात्रा करके लौट रही गुजरात के यात्रियों की तेज रफ्तार बस गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत 28 घायल हो गए। बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए 100 मीटर गहरी खाई में लुढकने के बाद पेड़ों के बीच अटक गई। इसके नीचे भागीरथी नदी बह रही है। बस में 32-33 लोग सवार थे। घायलों में से 27 को रेस्क्यू कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक त्रिमूर्ति ट्रैवल्स की बस गंगोत्री धाम से यात्रा के बाद वापस लौट रही थी। इसी दौरान बस बेकाबू हो गई और खाई में लुढ़क गई।

राहत एवं बचाव में जुटी SRDF

SDRF की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है और बाकी यात्रियों की तलाश में जुटी है। यात्रियों के अनुसार चालक तेज गति से बस चला रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख प्रकट किया है। साथ ही प्रशासन को त्वरित राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को बस दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को भी नजर रखने के लिए कहा है।

Related Articles

Back to top button